हौसला

हौसला ही साज़ है ,हौसला आवाज़ है। 
हौसला ही अंत है ,हौसलाआग़ाज़ है।।  

हौसला ही शान है ,हौसला ही जान है।  
हौसला हो अगर ,तो हौसला ही पहचान है।।  

हौसला गुरुर अपना, हौसला   अंदाज़ है। 
हौसला है तमगा ,हौसला ही ताज़ है।।  

हौसला ही  है सुबह ,हौसला ही शाम है। 
हौसला है वो रास्ता ,जिससे मुमकिन हर मुकाम है।।  

झुकने न देगा ,रुकने न देगा। 
पलटने ना देगा ,मुड़ने ना देगा।। 

हौसला तेरी आँखों को, बरसने ना देगा। 
एक पल भी तुझको, तरसने ना देगा।। 

रख अपने दिल में, बनाके धड़कन। 
रख अपनी साँसों में ,बनाके उनकी चलन।। 

लहू बनाकर, नस-नस में भरले। 
पूरी कायनात को, तू फतह करले।। 


चाहेगा जो भी, सबकुछ वो पाएगा। 
जब हौसले को ,अपनी रूह में बसाएगा।।

Comments

Popular posts from this blog

Mera ji chahta hai

A weird love story

मानवता तो विलुप्तप्राय सी खोती हुई भावना है